दूसरी शाम सिद्धार्थनगर महोत्सव में लगा बॉलीवुड का तड़का, ममता शर्मा ने अपने गानों से मोह लिया दर्शकों का मन, जानें वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत के दौरान क्या बोलीं ममता शर्मा

सिद्धार्थनगर

पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव की दूसरी शाम बाॅलीवुड की मशहूर गायिका ममता शर्मा ने मचाया धमाल। कैसी रही सिद्धार्थनगर महोत्सव की दूसरी शाम? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर महोत्सव का आगाज बीते 29 जनवरी को ही बड़े पैमाने हुआ है। सिद्धार्थनगर महोत्सव की पहली शाम जहां भजन सम्राट कहे जाने वाले लखवीर सिंह लक्खा ने अपने भजनों से सामने बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था वहीं दूसरी शाम बाॅलीवुड की मशहूर गायिका ममता शर्मा ने दर्शकों को अपने गानों पर झूमने को मजबूर कर दीं।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता से बातचीत के दौरान ममता शर्मा ने बताया कि मैं अभी जिस भी दहलीज पर खड़ी हूं ये सब दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद है, जिससे आज मैं इस सिद्धार्थनगर महोत्सव में अपनी गायकी के इस काबिलियत को लोगों के सामने प्रस्तुत कर रही हूं।

बालीवुड की स्टार गायिका जैसे ही सिद्धार्थनगर महोत्सव के मंच पर क़दम रखीं दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा महफ़िल सज गया और ममता शर्मा अपनी गायकी और अदाओं से लोगों को झुमाने लगी।
इस दौरान ममता शर्मा ने “मेरे रश्के कमर”, “अनारकली डिस्को चली” और “मेरे फोटो को सीने से यार” जैसे गानों से सबको अपने तरफ़ आकर्षित कर झुमने पर मजबूर कर दीं।

ममता शर्मा ने बताया कि सिद्धार्थनगर के दर्शक बेहद दिलचस्प है, जिनका साथ लगातार मिलता रहता है, जिससे हमें गानों को प्रस्तुत करने में दोगुना उत्साह मिलता है।
दूसरी शाम की इस महफिल में दर्शकों का तांता लगा रहा, और ममता शर्मा के लुभावने गानों पर दर्शक पूरी रात झुमते रहें, जिससे सिद्धार्थनगर महोत्सव की दूसरी शाम यादगार बन गई।

सिद्धार्थनगर महोत्सव की आज तीसरी शाम बाॅलीवुड की चर्चित सिंगर कनिका कपूर बांधेगी शमां,अपनी बेहतरीन अदाओं से सिद्धार्थनगर के लोगों के दिल में छोड़ेंगे अपनी लुभावने अदाओं की छाप।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.