महराजगंज : घने कोहरे में तेज़ रफ़्तार का कहर जारी,दो वाहनों की भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल, जानें पूरा घटनाक्रम

महराजगंज

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में आज शनिवार को सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की घटना प्रकाश में आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॉइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज में लगातार कोहरे का कहर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में आम जनमानस का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त के साथ साथ क्षतिग्रस्त होता साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। आज शनिवार को दो वाहनों की टक्कर में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक निचलौल कोतवाली क्षेत्र के ओढ़वलिया गांव के पास सरकारी रोडवेज बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कुल आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी अनुसार तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा निचलौल सीएचसी ले जाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.