महराजगंज : सीएचसी बंद कर घर जा रहे संचालक को लुटेरों ने घेरा, असलहे के बल पर लुट की घटना को देना चाहते थे अंजाम, ग्रामीणों ने कसा शिकंजा, एक को पकड़कर उतार दिया लुट का बुखार, एक मौके से हो गया फरार

महराजगंज

जनपद महराजगंज के सदर थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाना चाहते थे लुटेरे, ग्रामीणों ने उनके अरमानों पर पानी फेर कर दिया सेवा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॉइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसा राजा में दो बदमाश असलहे के सहारे लूट की घटना को देना चाहते थे अंजाम, लेकिन ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया और एक को चंगुल में भी फंसा लिया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक सीएचसी बंद कर घर को जा रहे संचालक से गांव के किनारे बदमाशों ने असलहे का रौब दिखाकर लुटने का प्रयास किया।

 

बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग भी करने लगे। इतने में फायरिंग का आवाज़ ग्रामीणों के कानों तक पहुंच गया और ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया।

भागने के प्रयास में लगे ही थे कि ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा और जमकर पिटाई कर दी। मौके से दूसरा बदमाश फरार होने में सफल हो गया।
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.