अंबेडकरनगर:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज परिसर में निक्षय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंबेडकरनगर

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज परिसर में निक्षय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर टीबी से ग्रसित मरीजों को गोद लिया गया तथा पोषण पोटली का वितरण किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज परिसर में निक्षय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर टीबी से ग्रसित मरीजों को गोद लिया गया तथा पोषण पोटली का वितरण किया गया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक व एससी-एसटी आयोग की सदस्य अनीता कमल ने उपस्थित टीबी ग्रसित मरीजों को पोषण पोटली देते हुए शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ की कामना किया।उन्होंने कहा कि सरकार गली-कूचे में रहने वाले समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता कर रही है और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।अधीक्षक डॉक्टर उदय चंद यादव ने अधीनस्थ व अन्य कर्मचारियों से निक्षय दिवस पर स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय अवधेश कमल समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया।इस मौके पर डॉक्टर कमलेश चौहान, डॉक्टर पूजा,डॉक्टर केके शर्मा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एनसी राम बीपीएम कमलेश यादव स्टाफ नर्स रूपा राय,रीना,अनीता यादव,लालजी,शैलेंद्रमणि, राजकुमार,उमेश सिंह,परवेज अहमद,देवानंद समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24