ठूठीबारी:दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन

महाराजगंज

महाराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के नवल परासी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गोपालपुर में स्थित मिनी गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के नवल परासी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गोपालपुर में स्थित मिनी गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। कुश्ती दंगल में भारत और नेपाल दोनों देशों के पहलवानों ने जोर आजमाइश किया जिसमें फाइनल मुकाबले में संतकबीरनगर के शिवानंद ने महराजगंज के अनुपम को पटखनी देते हुए फाइनल की बाजी मार ली। विजेता पहलवान को इनाम के रूप में तीस हजार रुपए नकद दिया गया।
जबकि दूसरे मुकाबले में गोरखपुर के पहलवान सूरज ने महराजगंज के गुड्डू पहलवान को चारों खाने चित्त कर दिया और उन्हें पुरस्कारस्वरूप बीस हजार रुपए नकद प्रदान किया गया। तीसरे मुकाबले में मेहदावल के मोनू ने फरेंदा के राजन पहलवान को दिन में तारे दिखा दिए और साइकिल का पुरस्कार जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व गृहराज्य मंत्री देवेंद्रराज कंडेल, मंदिर समिति के अध्यक्ष रामसूरत वर्मा ,प्रेम सागर, राजन, सुमेर यादव, नागेंद्र, विप्लव मद्धेशिया समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]