आइए जानते हैं कि 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय सेना दिवस? जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी

ब्यूरो रिपोर्ट

यदि वर्ष 2025 में भारतीय सेना दिवस को मनाने की बात करें तो भारत इस बार यानी 15 जनवरी 2025 को 77वें सेना दिवस के रूप में मना रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅईस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

यदि वर्ष 2025 में भारतीय सेना दिवस को मनाने की बात करें तो भारत इस बार यानी 15 जनवरी 2025 को 77वें सेना दिवस के रूप में मना रहे हैं। जो भारतीय सेना के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है।

आईए जानते हैं कि 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय सेना दिवस? जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी

15 जनवरी सन् 1949 को K M करियप्पा, जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाले थे। यह भारतीय सेना के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण था। क्योंकि इसी दिन देश की सेना का नेतृत्व पहली बार किसी भारतीय के हाथ में पहुंचा था। यही कारण है कि हर साल 15 जनवरी के दिन भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।

क्या है 77वें सेना दिवस समारोह का थीम ?

इस बार 77वें सेना दिवस समारोह का थीम “समर्थ भारत, सक्षम सेना” है। भारतीय सेना दिल्ली के करियप्पा परेड मैदान पर अपनी अत्याधुनिक उपकरणों और विविध युद्ध रणनीतियों का प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा वहां परेड, जातीय नृत्य, सैन्य अभ्यास और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

यह सेना दिवस उन वीर सैनिकों को सलाम करने का दिन है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
वैसे तो पूरे देश में जश्न मनाया जाता है, लेकिन मुख्य सेना दिवस परेड दिल्ली छावनी के करिअप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित की जाती है।

भारतीय सेना के लिए यह दिन इसलिए खास होता है क्योंकि सेना दिवस राष्ट्रीय रक्षा, शांति स्थापना और एकता को बढ़ावा देने में सेना की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। जिसे भारत का गौरव है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.