GK Questions :कौन सी पर्वत श्रृंखला यूरोप को एशिया से अलग करती है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

प्रश्न 1- कौन सी पर्वत श्रृंखला यूरोप को एशिया से अलग करती है?

उत्तर- यूराल पर्वत

यूराल पर्वत श्रृंखला यूरोप और एशिया महाद्वीपों को अलग करती है। इसे दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक माना जाता है।

 

प्रश्न 2- हमने विश्व के किस राष्ट्र के संविधान से अपने मूल अधिकारों की संकल्पना ग्रहण की है?

उत्तर: यू. एस. ए.

 

प्रश्न 3- भारत का दक्षिणतम बिंदु कौन सा है?

उत्तर: इंदिरा पॉइंट (अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह)

 

प्रश्न 4- कौन सा कर संघ द्वारा लगाया जाता है और राज्यों द्वारा उगाहा तथा विनियोजित किया जाता है?

उत्तर: स्टाम्प शुल्क (Stamp Duties)

स्टाम्प शुल्क और मुद्रा शुल्क, दोनों ही कर संघ द्वारा लगाए जाते हैं और राज्यों द्वारा वसूले जाते हैं

 

 

प्रश्न 5- कौनसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है?

उत्तर: पुलित्जर पुरस्कार

पुलित्जर पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका में समाचारपत्र, पत्रिका, ऑनलाइन पत्रकारिता, साहित्य और संगीत-रचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रदान किया जाने वाला एक पुरस्कार है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.