महराजगंज
प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
सोनौली: प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। सोनौली बस डिपो से प्रयागराज के लिए 50 से अधिक रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया है। यह फैसला नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी राहतदायक होगा।
सोनौली बस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक एनके चौधरी ने बताया कि 13 जनवरी को होने वाले महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है ताकि यात्रियों को बेहतर सेवाएं दी जा सकें।
महराजगंज:ई रिक्शा चालक अब मनमाने रूट पर नहीं चला सकेंगे ई रिक्शा,एआरटीओ विनय कुमारhttps://t.co/iESD7CIVxF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 13, 2025

















