महराजगंज : क्षतिग्रस्त हुआ पुलिया का रेलिंग, करीब 20 फ़ीट गहरी खाई अपने अंदर राहगीरों को समाने का कर रहा इंतेज़ार, कुर्सी कि गद्दी संभाल रहे जिम्मेदार, नहीं पड़ रहा ध्यान

महराजगंज

जनपद महराजगंज के धानी ब्लॉक क्षेत्र लगातार सुर्खियों में रहता है। इस बार राहगीरों के लिए चिंताजनक मामले को लेकर धानी ब्लॉक सुर्खियों में है, लेकिन जिम्मेदार को कुछ परवाह ही नहीं है। क्या है मामले कि पूरी सच्चाई? पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक के अंतर्गत मुख्य मार्ग जो आनंद नगर से सिद्धार्थनगर को जाती है, के सटे सिकडा मंदिर चौराहे से आगे जो सड़क जो भुहुई को जोड़ती है, जिस पर बनी पुलिया कि टूटी रेलिंग किसी बड़े घटनाक्रम को अंजाम देने कि स्थिति में है। इस पुलिया के उपर से सैकड़ो राहगीर आवागमन करते हैं। इस पुल की टूटी रेलिंग राहगीरों के लिए खतरे का सबब है। खासतौर से रात के अंधेरे में इस ओर से गुजरना मौत के साथ खिलवाड़ करने से कम नहीं है। लेकिन मजबूर राहगीर करें तो क्या? इस बड़ी चुनौती का सामना करते हुए राहगीर बेबस होकर रात में अपने जीवन को दांव पर लगाकर इस पुल से होकर गुजरते हैं,बावजूद इसके जिम्मेदार का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं जा रही है।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस कोहरे के मौसम में करीब कि वस्तुएं दिखाई नहीं पड़ती है तो राहगीर ऐसे दौर में किस क़दर उस पुलिया के ऊपर से होकर गुजरते होंगे, खुद अंदाजा लगाया जा सकता है।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि लोगों कि इस संकट भरी समस्या कुर्सियों पर जंग लगाए बैठे आला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद उन पर कुछ प्रभाव पड़ता है या फिर संबंधित अधिकारी कुर्सियों की कर तोड़ते रह जायेंगे?

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.