सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ में एक दिल दहदेला ने वाला सड़क हादसे का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें दो लोगों कि मौत हो गई तो दो ही लोगों की हालत गंभीर हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
सिद्धार्थनगर। जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों बाइक के तंत्रतंत्र के परखच्चे उड़ गए।
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले कि जांच की जा रही है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक इस हादसे के दौरान एक बाइक सवार वसीम (20) पुत्र हसन रजा व अंकित चौधरी (24) पुत्र प्रकाश चौधरी धनौरा अपने गांव जा रहें थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक रियाज व एक अन्य युवक नेपाल के सोठौली गांव के निवासी में उक्त स्थान पर आमने-सामने से टक्कर हो गई और वसीम पुत्र हसन रजा और रियाज निवासी नेपाल की मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों की टक्कर तेज गति के कारण हुई। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलरामपुर : गोवंशीय पशुओं कि हत्या के प्रयास में लगे तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें कौन-कौन से वस्तुएं हुई बरामदhttps://t.co/Brt3eEzFPS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 10, 2025

















