बलरामपुर : गोवंशीय पशुओं कि हत्या के प्रयास में लगे तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें कौन-कौन से वस्तुएं हुई बरामद

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस द्वारा गोवंशीय पशु का वध करने का प्रयत्न करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार व गोवध के उपकरण बरामद भी हुए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उ0नि0 शिवम सिंह मय हमराह थाना को0 नगर बलरामपुर को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम भीखमपुर के पूरब मुगहरिया नाला के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा गोवंशी पशु को वध करने हेतु पशु के पैर बांधकर रखा गया है, उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा कि एक गोवंशी पशु (सांड) के चारों पैर तथा गर्दन को बांधकर जमीन पर गिराया गया था, जिसके पिछले पैर को 02 व्यक्ति दबाये हुए थे तथा 01 व्यक्ति हाँथ में बड़ी छूरी लेकर गर्दन के पास झुका हुआ था, जिनको घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया तथा मौके से बरामद एक गोवंशीय पशु (सांड) को रामसेवक पुत्र ननकू निवासी ग्राम भीखमपुर थाना को0 नगर जनपद बलरामपुर को समक्ष गवाहान सुपुर्द किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर बलरामपुर पर दिनांक 09.01.2025 को मु0अ0सं0-05/2025 धारा- 3/8/5बी गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक दिनांक- 09 जनवरी 2025 को थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित मु0अ0सं0 05/2025 धारा- 3/8/5बी गोवध निवारण अधिनियम के अभियुक्त 1.मो0 जिब्राइल पुत्र स्व0 मासूम रजा नि0 ग्राम भीखमपुर थाना को0नगर जनपद बलरामपुर 2.मो0 मूसा पुत्र मो0 मुस्तफा नि0 ग्राम भीखमपुर थाना को0नगर जनपद बलरामपुर 3.अब्दुर्रहमान पुत्र उबैदुर्रहमान उर्फ डफाली नि0 ग्राम भीखमपुर थाना को0नगर जनपद बलरामपुर को वहद ग्राम भीखमपुर के पूरब बन्धा के किनारे मुगहरिया नाला के पास से गिरफ्तार किया गया । इनके कब्जे से एक अदद लक़डी के ठीहा, 02 अदद रस्सी, 02 अदद बोगदा व 03 छूरी बरामद कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा बताया गया कि आवारा पशुओं को चोरी से सूनसान स्थान/जंगल ले जाकर उनका वध कर धन अर्जित करना हम लोगों का व्यवसाय है, आज हम लोग गोवंशीय पशु (सांड) को वध/काटने के लिये ले गये थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया ।

इन लोगों कि हुई गिरफ्तारी

1. मो0 जिब्राइल पुत्र स्व0 मासूम रजा नि0 ग्राम भीखमपुर थाना को0नगर जनपद बलरामपुर ।
2. मो0 मूसा पुत्र मो0 मुस्तफा नि0 ग्राम भीखमपुर थाना को0नगर जनपद बलरामपुर ।
3. अब्दुर्रहमान पुत्र उबैदुर्रहमान उर्फ डफाली नि0 ग्राम भीखमपुर थाना को0नगर जनपद बलरामपुर ।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.