महराजगंज:पुलिस अधीक्षक महाकुंभ की तैयारियों के मद्देनजर नौतनवां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

महराजगंज

महराजगंज के रास्ते प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना नौतनवां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

आगामी महाकुंभ मेले को देखते हुए महराजगंज के रास्ते प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना नौतनवां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि वे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करें और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न होने दें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महाकुंभ एक धार्मिक आयोजन है और हम सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन करें।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.