मेरठ
मेरठ हत्या कांड: एक दिल दहला देने वाली घटना मेरठ में हुई इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या ने मानवता को शर्मसार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ: मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन में गुरुवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पति मोईन, पत्नी आसमा और उनकी तीन बेटियां अफ्सा, अजीजा और अदीबा शामिल हैं।
घटनास्थल का भयानक नजारा
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर एक भयानक नजारा देखने को मिला। पति-पत्नी के शव चादर में लिपटे हुए थे जबकि तीनों बच्चियों के शवों को बोरियों में भरकर बेड के बॉक्स में छिपा दिया गया था। सभी मृतकों के सिर और गले पर गहरे जख्म थे। जांच में सामने आया कि हत्यारे ने पत्थर काटने वाली मशीन से सभी के गले रेत दिए थे।
पुलिस जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में हत्या का शक मोईन के भाई पर गया है। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा, एक झोलाछाप डॉक्टर भी पुलिस के रडार पर है।
देर रात आसमा के भाई शमीम ने पुलिस में तहरीर दी। जिसमें उसने आसमा की देवरानी नजराना और दो भाइयों को हत्या का आरोपी बताया है। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और नजराना को भी हिरासत में लिया है।
क्या है इस हत्याकांड के पीछे की वजह?
पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
महराजगंज:मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सर्वेयरों को प्रशिक्षणhttps://t.co/c6cK2tRSFH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 10, 2025

















