प्रयागराज महाकुंभ:महराजगंज और सोनौली डिपो परिवहन ने प्रयागराज महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए बसों की तैयारी शुरू की

महराजगंज

13 जनवरी को होने वाले महाकुंभ स्नान को लेकर महराजगंज और सोनौली डिपो ने परिवहन व्यवस्था को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

13 जनवरी को होने वाले महाकुंभ स्नान को लेकर महराजगंज और सोनौली डिपो ने परिवहन व्यवस्था को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान के लिए यात्रियों को पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों की फिटनेस जांच का काम वर्कशॉप में शुरू कर दिया गया है।

इस विशेष अवसर पर महाकुंभ के पहले स्नान के लिए 7 बसें 11 और 12 जनवरी को रवाना होंगी। वहीं, सोनौली डिपो से पांच बसें 10 जनवरी को और दो बसें 12 जनवरी को श्रद्धालुओं को लेकर रवाना होंगी। इन बसों की साफ-सफाई और टोल फ्री नंबर की जानकारी लिखवाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

वर्कशॉप में फोरमैन के निर्देशन में सभी बसों की तकनीकी खामियों को दूर किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। इसके साथ ही, सभी बसों पर महाकुंभ का स्टिकर और अन्य जरूरी सूचना भी लगाई जाएगी ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Voice Of News 24