महराजगंज
आज सुबह निचलौल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा लेंदी फार्म के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज:आज सुबह निचलौल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा लेंदी फार्म के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक टैंपो और एक ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान जामवंती (55), मोहन प्रसाद (34), रंभा देवी (45) और सुबीयां (65) के रूप में हुई है। ये सभी लोग निचलौल क्षेत्र के डो़मा खास गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग किसी काम से जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत निचलौल सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रंभा देवी और सुबीयां की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी दोनों घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
Voice Of News 24: गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 10 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/Ssf1Ki4ryB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 10, 2025

















