बलरामपुर:ऑपरेशन कवच के तहत इण्डो-नेपाल बार्डर से सटे गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

बलरामपुर

ऑपरेशन कवच के तहत इण्डो-नेपाल बार्डर से सटे गांवों – रतनवा, भटपुरवा, जयरामपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में थाना अभिषेक सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन कवच के तहत इण्डो-नेपाल बार्डर से सटे गांवों – रतनवा, भटपुरवा, जयरामपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम सुरक्षा समिति, ग्राम प्रधान, सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी, कोटेदार, रोजगार सेवक और अन्य समुदाय के प्रमुख व्यक्तियों को शामिल किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराधिक और अवैध गतिविधियों की रोकथाम था, विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों पर नजर रखना।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जागरूक किया

नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सतर्क दृष्टि रखना, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गौ तस्करी, अवैध कटान जैसी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी समय रहते मिल सके।
संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना, ताकि पुलिस को समय पर सूचना मिल सके और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
ग्राम सुरक्षा समिति और अन्य स्थानीय नेताओं से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम में सक्रिय रूप से सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना था और लोगों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया कि कोई भी आपराधिक तत्व अपने कृत्य में सफल न हो सके।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]