महराजगंज : महाकुंभ की तैयारियां जिले में जोरों पर, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक का भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में निरीक्षण

महराजगंज

जनपद महराजगंज में आगामी महाकुंभ के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर दिया बल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आगामी महाकुंभ और स्नान पर्वों के दृष्टिगत जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सोनौली क्षेत्र में स्थित श्यामकाट बगिया का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य महाकुंभ और स्नान पर्वों के दौरान होने वाली भीड़-भाड़, श्रद्धालुओं के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को सुनिश्चित करना था।

इसके साथ ही, इंडो-नेपाल बार्डर क्षेत्र का भी भ्रमण किया गया, ताकि सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने महराजगंज के रास्ते प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.