महराजगंज : पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने सोनौली थानें का निरीक्षण कर दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

महराजगंज

जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने आज सोनौली थानें का दौरा किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना सोनौली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, जनसुनवाई कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर गहरी नज़र डाली और सुनिश्चित किया कि सभी प्रक्रियाएं सही ढंग से चल रही हों। उन्होंने विशेष रूप से महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को परखा, ताकि महिला सुरक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

पुलिस अधीक्षक का कड़ा दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और यह सुनिश्चित करने की बात की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।

 

Voice Of News 24