मेरठ: दामाद ने सास की हत्या, पत्नी के सामने वारदात को दिया अंजाम

मेरठ

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में आज बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में आज बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने चाकू से भी कई बार वार किए। यह पूरी वारदात घर के अंदर हुई।

 

घटना के समय महिला की बेटी और अन्य परिजन घर में मौजूद थे। आवाज सुनकर जब वे बाहर आए तो आरोपी दामाद ने सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले गई। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं पाए और उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पड़ोसियों में दहशत

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। लोग इस घटना से हैरान हैं। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि एक दामाद अपनी सास को कैसे मार सकता है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.