महराजगंज:खड़ी कार में अज्ञात कारणों से लगी आग, कार हुई स्वाहा

महराजगंज

महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जारा गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे एक अर्टिगा गाड़ी में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जारा गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे एक अर्टिगा गाड़ी में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के अनुसार, गाड़ी मालिक परवेज अपनी अर्टिगा (नंबर UP 58 3661) को कब्रिस्तान के पास खड़ी करके किसी से मिलने गए थे, तभी गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पास में रखा पुआल भी इसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि गाड़ी में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या फिर यह घटना किसी दुश्मनी के कारण जानबूझकर की गई थी।

सोनौली कोतवाली के थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि “घटना की जांच की जा रही है। अगर यह पाया जाता है कि किसी ने जानबूझकर गाड़ी में आग लगाई है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और किसी भी संदिग्ध तत्व को पकड़े जाने की कोशिश की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.