अम्बेडकरनगर
अम्बेडकरनगर में सियासत को पिछे छोड़ मित्रता पर अटूट विश्वास रखने वाले पुराने साथी से मिलकर भावुक हो उठे सपा विधायक त्रिभुवन दत्त। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विधायक त्रिभुवन दत्त अपने पैतृक गांव इसौरी नसीरपुर पहुंचे जहां अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ बसपा नेता रामसूरत गौतम से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। दो पुराने साथी जब एक दूसरे से रूबरू हुए तो दोनों लोग भावुक हो उठे। विदित हो कि बहुजन समाज पार्टी की स्थापना से पहले ही त्रिभुवन दत्त और रामसूरत गौतम नें जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का काम किया था। यह बात अलग है कि आज दोनों नेताओं की राहें जुदा है और त्रिभुवन दत्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और विधायक हैं जबकि रामसूरत गौतम बहुजन समाज पार्टी में ही बने हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवन दत्त नें अपने पुराने साथी का हाल-चाल लेते हुए उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना किया।
दोनों साथियों के मिलाप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई और लोग उनके इस मित्रता की गहराई कम न होने के लिए शुभकामनाएं भेंट कर रहे हैं।
अम्बेडकर नगर में प्रधान संघ के सदस्यों ने पेश किया मानवता का मिशाल, दिवंगत पूर्व प्रधान की पत्नी को दिए इतनी राशि, जाने पूरी बातेंhttps://t.co/bJhMVl2LMg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 7, 2025






















