सिद्धार्थनगर : खेसराहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नील गायों की हत्या करने 8 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के थाना खेसरहा पुलिस ने दो नील गायों की हत्या में वांछित 08 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

थाना खेसरहा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2025 धारा 325 बी0एन0एस तथा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में 8 अभियुक्त वांछितथे। दिनांक 06.01.2025 को थाना खेसरहा पुलिस द्वारा वांछित 08 अभियुकतगण को पेड़ारी से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा- 3(5) बी0एन0एस तथा 4/25 व 30 आर्मस एक्ट की बढ़ोत्तरी कर थाना खेसरहा पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.01.2025 को माननीय न्यायालय भेजा ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1.अब्दुल हई पुत्र हलीम निवासी मेहदूपार थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर।
2.आरिफ उर्फ मन्जू पुत्र सनाउल्लाह निवासी मेहदूपार थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर ।
3.नदीम पुत्र अनीस निवासी मेहदूपार थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर ।
4.साजिद पुत्र इबारत निवासी मेहदूपार थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर ।
5.जमीरुल हक पुत्र साकिर अली निवासी मेहदूपार थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर ।
6.अब्दुल हफीज पुत्र मोहम्मद तकसीम निवासी मेहदूपार थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर ।
7. इस्तियाक पुत्र इमामुद्दीन निवासी मेहदूपार थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर ।
8.नजरुल हसन पुत्र कुर्बान अली निवासी कसया थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर ।

बरामदगी का विवरण –

01-एस0बी0बी0एल (SBBL) गन, 06 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ,लाईसेन्स, 05 अदद खोका कारतूस 12 बोर, एक अदद बोगदा, एक अदद चाकू, 06 अदद बोरी, प्लास्टिक की पन्नी ,02 अदद मोटर साइकिल सीज शुदा धारा 207 एमवी एक्ट व 02 अदद साइकिल पुरानी इस्तेमाली बरामद किया गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.