महराजगंज (घुघली)
जनपद महराजगंज के घुघली थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक बेटा जो बूढ़ापे की लाठी बनने की बजाय चाकू से हमला और आग की लपटों में झोक दिया है? आखिर कारण क्या रहा? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
एक मां ही ऐसी सख्शियत होती है जो बेटे कि खुशी के लिए अपने पूरे जीवन को दांव पर लगाने तक की क्षमता रखती है, लेकिन यदि बेटे कि बात करे तो यह बिल्कुल विपरीत हो जाता है। अर्थात बेटे को अपनी खुशी के लिए यदि माता-पिता की बलि चढ़ानी पड़ जाए तो इस ज़माने के कुछ कलयुगी बेटे पीछे नहीं हटेंगे और चाहें आग की लपटों में झोंक कर या चाकू से गोद कर अपनी खुशी के लिए माता-पिता को भी मौत के हवाले कर सकते हैं।
ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है कि एक बेटे ने पैसो के लिए ही अपने माता-पिता पर चाकू से हमला और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक घुघुली थानाक्षेत्र के रामपुर बलडीहा निवासी सुदर्शन ( 65 ) व पत्नी प्रभावती ( 60 ) के चार पुत्र हैं व दो पुत्रियां है। बीते कुछ माह पूर्व उक्त दंपति का करीब 50 डिसमिल से ज्यादा भूमि घुघुली वाया आनंदनगर प्रस्तावित रेलवे रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की गई है। रेल लाइन समिति के द्वारा की गई भूमि अधिग्रहण का मुआवजा करीब 87 लख रुपए दिया गया है। इस मुआवजे में से उक्त दंपति ने चारों पुत्रों को कुछ राशि बराबर-बराबर दे दी और दोनों पुत्रियों को भी कुछ राशि बराबर-बराबर ही बांट दी।
इस बंटवारे से बड़े पुत्र राधेश्याम के अलावां किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। बड़ा बेटा राधेश्याम अतिरिक्त पैसो की मांग के लिए लगातार विवाद करता रहता था। लेकिन शनिवार की रात्रि में राधेश्याम ने माता-पिता के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर दी कि उसकी हरकतें जनपद में चर्चा का विषय बन गई।
राधेश्याम उक्त अतिरिक्त पैसे को मांगने पर नहीं पाया तो बाहर सो रहे पिता को पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया और अंदर से बचाने के लिए दौड़ी मां पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों की स्थिति नाजुक हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची घुघली पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुटी हुई है।
सिद्धार्थनगर में क्या गजब की भ्रष्टाचारी है, जहां जिलाधिकारी राजा गणपति आर सड़कों को खोदकर उसकी गुणवत्ता की जांच करने पर तुले हैं वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी निर्माणाधीन सड़कों के नीचे भ्रष्टाचार को दबाने में लगे हुए हैं। नगर पंचायत उसका बाजार के लोहिया नगर वार्ड में @dmsid1 pic.twitter.com/zHdiWJhGac
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 5, 2025

















