महराजगंज:संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग का शव नहर में मिला,मचा हड़कंप

महराजगंज
महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के हरपुर महंत गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के हरपुर महंत गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला। जानकारी के अनुसार, यह बुजुर्ग व्यक्ति घर से खेत में पानी चलाने के लिए निकला था, लेकिन जब काफी समय बाद वह वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उनका शव नहर में पाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, और शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि शव के मिलने के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।

 

Voice Of News 24