महराजगंज : कुत्ते से हुई बाइक सवार की भिड़ंत,चालक की हालत गंभीर

Voice Of News 24 

27 Dec 2024 14:48 PM

महाराजगंज

महाराजगंज जिले के नौवाबारी में अनियंत्रित बाइक सवार कुत्ते से टकरा कर गिर गया जिससे मौके पर ही कुत्ते की मौत हो गई और बाइक चालक की हालत गंभीर हो गई,जिसे इलाज के लिए तत्काल भेजा गया अस्पताल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठूठीबारी-महराजगंज मार्ग पर नौवाबारी में कुत्ते और बाइक चालक की टक्कर हो गई। बाइक चालक जहां जमीन पर गिरकर घायल हो गया वहीं दूसरी तरफ मौके पर ही कुत्ते के प्राण पखेरू उड़ गए है।

 

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक घायल व्यक्ति भगवानपुर (नेपाल) का निवासी है जो अपने किसी काम से महाराजगंज की तरफ जा रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक से कुत्ता आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कुत्ते से जाकर टकरा गई। जिससे मौके पर ही कुत्ते की मौत हो गई और बाइक सवार चालक दूर तक घसिटते हुए चला गया।

घटनाक्रम के बाद बाइक चालक अचेत अवस्था में हो गया। वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों द्वारा घायल चालक को एम्बुलेंस को बुलाया गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.