Voice Of News 24
21 Dec 2024 11:25 AM
आईए जाने कि आज 21 दिसंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

21 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 21 दिसंबर, 1898 को रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की थी. रेडियम एक चांदी जैसी सफ़ेद धातु है जिसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज में किया जाता है. साल 1903 में दोनों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- 1974 – पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
- 1968 – फ्लोरिडा के केप केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो-8 को लॉन्च किया गया था। ये पहला मौका था जब कोई इंसान ग्रेविटेशनल फोर्स को चुनौती देकर धरती की कक्षा से बाहर गया था।
- 1952 – सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
- 1937 – रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।
21 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1998 – तेजस्विन शंकर – भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी हैं।
- 1974 – संजीव चतुर्वेदी – वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता।
- 1932 – अमीन सयानी – ‘आवाज़ के जादूगर’ और रेडियो के इतिहास में पहले जॉकी थे।
- 1921 – प्रफुल्लचंद नटवरलाल भगवती – भारत के भूतपूर्व 17वें मुख्य न्यायाधीश थे।
21 दिसंबर को हुए निधन
- 2020 – मोतीलाल वोरा – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे।
- 2011 – पी के अयंगर – देश के जाने-माने न्यूक्लियर फिजिसिस्ट।
- 2007 – तेजी बच्चन – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।
- 1920 – गेंदालाल दीक्षित – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
पहला विश्व ध्यान दिवस
21 दिसंबर को पहला विश्व ध्यान दिवस मनाया जाएगा। इस दिन आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर 21 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधिक करेंगे।
निचलौल: रफ्तार का कहर ,हैदराबाद से कमाकर लौट रहे युवकों को तेज रफ़्तार बोलेरो ने कुचला, एक की मौतhttps://t.co/lyoOCQiVNb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 21, 2024

















