फरेंदा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया 163 मामले में 13 मामलों का मौके पर ही किया गया निस्तारण

Voice Of News 24 

16 Nov 2024 16:02 PM

महराजगंज

महराजगंज जिले के तहसील फरेंदा में आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों का मेला लगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के तहसील फरेंदा में आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों का मेला लगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस कार्यक्रम में कुल 163 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सिर्फ 13 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करें और शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लें और समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24