Voice Of News 24
13 Nov 2024 13:51 PM
महराजगंज
महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो गांव के पास पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो गांव के पास पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह युवक इंद्रजीत था, जो 7 तारीख से ऑटो सहित गायब था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि पोखरे में एक हाथ दिख रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पानी में डूबे हुए लोडर ऑटो के साथ इंद्रजीत का शव बरामद किया। शव को हैड्रोलिक ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया। इंद्रजीत के परिजनों ने पहले से ही कोल्हुई थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के सीकरी बखरिया का निवासी था और वह कोल्हुई में किराए के मकान में रहकर ऑटो से सब्जी बेचने का काम करता था।
मृतक के परिवार में दो छोटे बच्चे हैं और उसके पिता गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। बेटे के शव को देखने के बाद पिता की हालत घटना स्थल पर ही और बिगड़ गई। इस घटना ने इंद्रजीत के परिवार में शोक की लहर पैदा कर दी है।
सिद्धार्थनगर:गैर जनपद के तैनात परिषदीय शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर मूल जिले में तैनाती की मांगhttps://t.co/tidbgVjHTX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2024





















