Voice Of News 24
10 Nov 2024 21:16 PM
अयोध्या
राम नगरी अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राम नगरी अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिला। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार इतने बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में एकत्र हुए, जहां लगभग 48 किलोमीटर लंबी 14 कोसी परिक्रमा संपन्न की। यह परिक्रमा शनिवार शाम से शुरू होकर रविवार सुबह समाप्त हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में पवित्र स्नान किया और विभिन्न मंदिरों, विशेषकर राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, और नागेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन किए।
अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण NH-27 पर भारी जाम लग गया, जिसमें करीब दो किलोमीटर लंबा जाम देखा गया। गोरखपुर और लखनऊ की ओर जाने वाले रास्तों पर भी भारी यातायात बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसों की व्यवस्था की और रेलवे स्टेशन पर भी भक्तों की सुविधा के लिए अतिरिक्त साधन उपलब्ध कराए गए।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और भारत के विभिन्न राज्यों, जैसे गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, संतकबीरनगर, और बहराइच के साथ-साथ अन्य प्रांतों से भी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस भीड़ और आयोजन से अयोध्या का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया, जहाँ श्रद्धालु आस्था और उत्साह के साथ परिक्रमा में शामिल हुए।
सिद्धार्थनगर : पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल दो उपनिरीक्षकों को पहली बार नसीब हुआ थाना, वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 पर जाने किसे कहा की मिली जिम्मेदारीhttps://t.co/VNeGt716zZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 10, 2024





















