Voice of News 24
11 Oct 2024 10:33 PM
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से दशहरे के पर्व पर चलाया विशेष तौर पर निरीक्षण अभियान। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जगह-जगह मां दुर्गा का आगमन हुआ है। इस मौके पर लोग ने इकट्ठा/एक जुट होकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया है। जागरण और भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित कर मां दुर्गा के पंडाल में रौनक लाने के प्रयास में लगातार लोग लगें हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। ऐसे में जब मां दुर्गा के भक्तो का जनसैलाब पंडाल में उड़ता है तो सबसे पहले उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है।
ऐसे सवालों को जड़ से खत्म करने के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी राजागणपति आर और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा लगातार नवरात्रि पर्व के अवसर पर विभिन्न पंडालों का रात में ही निरीक्षण किया जा रहा है। बीती रात नवरात्रि के अष्टमी के अवसर पर जिलाधिकारी राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा जिले के बढ़नी क्षेत्र में विभिन्न पंडालों का निरीक्षण किया गया और वहां आयोजित कार्यक्रमो तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और जिलाधिकारी राजा गणपति आर द्वारा दुर्गा पूजा के समीति के सदस्य या वहां उपस्थित सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
योगी सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला,नहीं बढ़ेगी बिजली की दरेhttps://t.co/coKzDTHUKp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2024





















