बलिया: पुलिस मुठभेड़ में बिजली का तार चोरी करने वाले 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,बदमाशों ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग, पिकअप गाड़ी और अवैध असलहा बरामद

बलिया

बलिया जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बांसडीह कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बांसडीह कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कड़े निर्देशन में मुस्तैद पुलिस टीम ने एक मुठभेड़ के दौरान सरकारी बिजली का तार चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय/क्षेत्रीय गैंग के 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।

हुसैनाबाद में घेराबंदी के दौरान पुलिस पर झोंका फायर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ बुधवार की रात करीब 11:00 बजे ग्राम हुसैनाबाद के पास हुई। कोतवाली बांसडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरकारी बिजली के तार काटने वाला एक सक्रिय गैंग इलाके में मौजूद है। जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर बदमाशों की घेराबंदी की, तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने अपनी पिकअप गाड़ी से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग के बाद पुलिस पार्टी ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के बाएं पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं ढेर हो गया। घायल बदमाश की पहचान धर्मेंद्र कुमार (उम्र 31 वर्ष), पुत्र सुरेंद्र पटेल, निवासी बालूपुर (थाना खेजूरी, जनपद बलिया) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से धर्मेंद्र के साथ उसके अन्य 4 साथियों को भी दबोच लिया। घायल बदमाश का फिलहाल जिला सदर अस्पताल बलिया में कड़े पुलिस पहरे के बीच इलाज चल रहा है।

पूछताछ में कबूला जुर्म, चोरी का माल और कटर बरामद

पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में घायल बदमाश धर्मेंद्र कुमार ने कुबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते 2/3 जुलाई और 4/5 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात को ग्राम हुसैनाबाद इलाके में बड़े पैमाने पर सरकारी बिजली के तारों की कटिंग और चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

मौके से बरामदगी

चोरी का माल: घटना स्थल पर खड़ी पिकअप गाड़ी से चोरी किया गया भारी मात्रा में सरकारी बिजली का तार बरामद। घायल बदमाश के कब्जे से 1 अदद तमंचा (.315 बोर), 1 खोखा कारतूस और 1 जिंदा कारतूस बरामद।हाई-वोल्टेज और मोटे तार काटने वाला भारी कटर भी पुलिस ने जब्त किया है।

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.