Voice Of News 24
07 Oct 2024 13:50 PM
निचलौल (महाराजगंज)
जनपद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में सड़क हादसों के लहर की बहाव तेज़। आज फिर दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

निचलौल कोतवाली क्षेत्र में दो जगह पर दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना पाकर परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक निचलौल शहर के कृष्णा नगर मोहल्ला के निवासी संजय (46) अपने बाइक से किसी काम से बहुआर की तरफ जा रहे थें। अभी वह जंगल के पास पहुंचे ही थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं दूसरी घटना निचलौल क्षेत्र के रायपुर के निवासी अवधेश(45) के साथ घटित हुई। संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार अवधेश अपने बाइक से निचलौल की तरफ जा रहे थे निचलौल से ठूठीबारी मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दबंगों ने व्यक्ति को धारदार हथियार से मार कर किया लहुलुहान।दबंगों ने अपने घर के सामने व्यक्ति शिव पूजन यादव को रोक कर किया उस पर जानलेवा हमला। pic.twitter.com/qOCPFfAREj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2024


















