महराजगंज : लेखपाल संघ ने दिया धरना, कामकाज ठप, जाने वजह

Voice Of News 24 

05 Oct 2024 18:58 PM

निचलौल (महराजगंज) :

महराजगंज जिले के निचलौल तहसील में एक लेखपाल समेत मुंशी को एंटीकरप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ने के ज़ुल्म में पुलिस प्रशासन के हवाले कर दिया। वहीं अन्य लेखपालों ने इस आरोप को नकारते हुए विरोध में खड़े हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के निचलौल तहसील में शुक्रवार को एक लेखपाल और उसके एक मुंशी को घूस लेने के आरोप में सिन्दुरिया थाने में पूछताछ करने के बाद एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर राम बहादुर पाल के तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

इसकी जानकारी मिलते ही लेखपाल संघ के पदाधिकारी सिन्दुरिया थाने में पहुंच गए और इस प्रकरण को गलत बताते हुए विरोध में नारेबाजी करने लगे, जिसकी सूचना पर उप जिलाधिकारी निचलौल शैलेंद्र गौतम भी मौके पर पहुंचे।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक तहसील दिवस पर लेखपाल संघ ने लिखित पत्र देते हुए कहा है कि एंटी करप्शन टीम के द्वारा लेखपाल मुन्ना यादव और मुंशी को बेकसूर होने पर भी गाड़ी में बैठाकर सिन्दुरिया थाने पर बैठाया गया है। जो लेखपालों के कार्यशैली के लिए निंदनीय है। वहीं लेखपालो ने कहा है कि जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता हम लोगों के द्वारा राजस्व संबंधित किसी कार्य को नहीं किया जाएगा।

 

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.