महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, कद्दू लदे पिकअप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। झुलनीपुर सीमा क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस ने अवैध रूप से नेपाल ले जाए जा रहे कद्दू से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नहर पटरी पर घेराबंदी कर पकड़ा गया वाहन

जानकारी के अनुसार, शीतलापुर पुलिस चौकी प्रभारी सूरज तिवारी अपनी टीम के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप वाहन में कद्दू लादकर सीमा पार तस्करी की तैयारी है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग पर अमड़ी पुल के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 34 बोरी अवैध कद्दू बरामद हुआ।

कस्टम विभाग के किया गया हवाले

मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय चौधरी (निवासी लक्ष्मीपुर, थाना ठूठीबारी) के रूप में हुई है। पुलिस व एसएसबी ने जब्त पिकअप, 34 बोरी कद्दू और गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए निचलौल कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और तस्करी को रोकने के लिए पुलिस और एसएसबी का कड़ा निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.