Voice Of News 24
05 Oct 2024 18:48 PM
नौतनवां (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया ग्राम सभा में निर्माणाधीन रोहीन बैराज का निरीक्षण कर दिए गए निर्देशों की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज शनिवार को नौतनवा तहसील के मिश्रौलिया ग्राम में निर्माणाधीन रोहीन बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रथम से बैराज के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।
अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि बैराज का निर्माण कार्य नवंबर 2022 से शुरू हुआ था और अब तक 80% कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, और इसे फरवरी 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक जिलाधिकारी ने निर्माण की गुणवत्ता को मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, साथ ही, उन्होंने बैराज को बाल्मिकी बैराज की तरह पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने का भी सुझाव दिया। इस निरीक्षण के दौरान नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य तमाम अधिकारी की मौजूदगी देखीं गई।
शारदीय नवरात्रि पर्व व आगामी अन्य त्योहारो की महराजगंज में किस तरह की रहेगी सुरक्षा की व्यवस्था, एसपी ने दी जानकारी
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2024


















