योगी सरकार का बड़ा फैसला,संपत्ति का ब्यौरा न देने पर 32624 राज्य कर्मचारियों का रोका वेतन

 Voice Of News 24 

05 Oct 2024 16:39 PM

लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए 30,000 से अधिक सरकारी कर्मचारियों की सितंबर महीने की सैलरी रोक दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए 30,000 से अधिक सरकारी कर्मचारियों की सितंबर महीने की सैलरी रोक दी है। यह कदम उन कर्मचारियों के खिलाफ उठाया गया है, जिन्होंने सरकार के बार-बार आदेशों के बावजूद अपनी संपत्ति का ब्योरा जमा नहीं किया है। सरकार ने सभी विभागीय लेख अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जब तक संबंधित कर्मचारी अपनी संपत्ति का विवरण प्रस्तुत नहीं करते, उनकी सैलरी जारी न की जाए।

यह कार्रवाई सरकारी कर्मचारियों में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। सरकार के इस सख्त कदम से उम्मीद है कि कर्मचारी जल्द ही अपनी संपत्ति का ब्योरा जमा करेंगे।

पहले चरण में मानव सम्पदा पोर्टल पर सभी कर्मियों का पूरा ब्यौरा फीड कराया गया। इसके बाद अप्रैल में इसी पोर्टल पर ऑनलाइन संपत्तियों का ब्यौरा देना अनिवार्य किया गया।

कार्मिक विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है कि 30 सितंबर तक संपत्तियों का ब्यौरा न देने वालों को किसी भी हाल में वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

  • लखनऊ
  • 32624 राज्य कर्मियों का वेतन रोका गया
  • संपत्ति का ब्योरा न देने पर सितंबर माह का वेतन रुका
  • चल-अचल संपत्ति का खुलासा न करने पर कार्रवाई
  • 30 सितंबर तक सभी को संपत्ति का ब्योरा देना था
  • मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति की जानकारी देनी थी

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.