Voice Of News 24
05 Oct 2024 11:11 PM
महराजगंज
महराजगंज महोत्सव का अंतिम दिन 5 अक्टूबर का मंच शनिवार की शाम कवियों के नाम रहेगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज महोत्सव का अंतिम दिन 5 अक्टूबर का मंच शनिवार की शाम कवियों के नाम रहेगा। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने जानकारी दी कि इस कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिलब्ध कवि अपनी शानदार प्रस्तुतियों से महोत्सव को एक खास यादगार बनाने जा रहे हैं।
वीर रस और राष्ट्रीयता के भावनाओं को जागृत करने वाले डॉ. हरिओम पंवार, हास्य कवि हेमंत पांडेय, भावनाओं को छूने वाली गीतकार विभा सिंह और देश प्रेम की प्रेरणादायक रचनाएं प्रस्तुत करने वाले अभय निर्भीक अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोहेंगे। इस आयोजन का संचालन प्रसिद्ध हास्य कवि सर्वेश अस्थाना करेंगे।
यह कवि सम्मेलन न सिर्फ मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि लोगों को महोत्सव से जुड़ी सुनहरी यादों के साथ प्रेरणा भी देगा।
अमेठी हत्याकांड: शिक्षक सुनील भारती, पत्नी और दो बच्चों का कफन में लिपटकर गांव पहुंचा शव
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2024


















