अमेठी हत्याकांड: शिक्षक सुनील भारती, पत्नी और दो बच्चों का कफन में लिपटकर गांव पहुंचा शव

Voice Of News 24 

05 Oct 2024 10:22 AM

रायबरेली

कभी कुछ घटना ऐसी भी घाट जाती है जो पुरे देशे को हिला देती है जिसकी कोई कल्पना नहीं की जा सकती ऐसी ही उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सुदामापुर गांव में शुक्रवार का दिन एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कभी कुछ घटना ऐसी भी घाट जाती है जो पुरे देशे को हिला देती है जिसकी कोई कल्पना नहीं की जा सकती ऐसी ही उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सुदामापुर गांव में शुक्रवार का दिन एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब शिक्षक सुनील भारती, उनकी पत्नी पूनम भारती और दो मासूम बच्चों के शव गांव पहुंचे। यह हृदयविदारक घटना पूरे गांव को शोक में डुबो गई। जैसे ही शवों को कफन में लिपटा हुआ देखा गया, गांव में चीख-पुकार मच गई और हर किसी की आंखों से आंसू बहने लगे। पिता राम गोपाल और मां राजवती की करुण चीत्कार से माहौल और भी गंभीर हो गया, और वहां मौजूद कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था जिसकी आंखें नम न हों।

गांव के हर कोने में इस हत्याकांड को लेकर शोक व्यक्त किया जा रहा था, और हर कोई इस त्रासदी को विधाता की क्रूर सजा मान रहा था। गांव में जब मृतक परिवार के चारों शव पहुंचे तो लोगों का गुस्सा पुलिस के प्रति भी भड़क गया, जिसके चलते अमेठी सांसद केएल शर्मा के सामने जमकर नारेबाजी की गई।

यह दिल दहला देने वाली घटना शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात घटित हुई, जिसमें सुनील भारती, उनकी पत्नी पूनम भारती और दोनों बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सुनील भारती को तीन गोलियां और उनकी पत्नी पूनम को दो गोलियां मारी गई थीं, जबकि दोनों बच्चों के शरीर से एक-एक गोली निकाली गई।

इस घटना ने पूरे इलाके को गम और गुस्से में डाल दिया है, और अब पुलिस जांच में जुटी है ताकि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को पकड़कर न्याय दिलाया जा सके।

सिरफिरे आशिक ने मातम में बदल दिया खुशहाल परिवार की जिंदगी जो अब कभी नहीं लौट के ना आएगा बेबस बाप का एकलौता बेटा और उसकी हस्ता खिलखिलाता परिवार जो उसके बुढ़ापे का सहारा था

गुरुवार की शाम सात बजे सुनील अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में ही थे, जब सनकी आशिक चंदन वर्मा अचानक घर पर आया और एक एक करके सबको गोली से मौत के घाट उतार दिया।आरोपी अकेले ही बुलेट से टीचर सुनील कुमार के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। फिर दरवाजा खुलने पर वह 32 बोर की अवैध पिस्टल से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार वारदात के बाद आरोपी खुद भी गोली मार कर आत्महत्या करना चाहता था। आरोपी ने अपने फोन के स्टेटस पर भी लगाया हुआ था कि पांच हत्याएं होंगी। सूत्रों के मुताबिक अमेठी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.