महराजगंज : कोर्ट के आदेश पर प्रधान पति और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

Voice Of News 24 

27 Sep 2024 16:46 PM

निचलौल (महाराजगंज) :

निचलौल कोतवाली क्षेत्र में महिला का आशियाना उजाड़ फेंकने और चार लाख रुपए हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेशानुसार प्रधान पति और बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के निचलौल कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा कुंवारीसती के ग्राम प्रधान पति और बेटे ने पहले एक बेसहारा महिला की कटरैन बना आशियाना उजाड़ कर उसे बेदखल कर दिया, फिर उसके पति की मृत्यु के बाद शासन की ओर से मिले चार लाख रुपए को बाप बेटे ने महिला को झांसे देकर हड़प लिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित महिला रोते हुए निचलौल पुलिस को सूचना दी, लेकिन प्रधान पति के राजनीतिक पैठ के चलते पुलिस ने चुप्पी साथ ली थी। पीड़ित महिला न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई है।

पति के मृत्यु के बाद सरकारी योजना के जरिए उसके बैंक अकाउंट में राजस्व विभाग की ओर से अनुदान के रूप में चार लाख भेजे थे, इस दौरान ग्राम प्रधान पति अनुदान की रकम को कई अधिकारियों को देने और प्रधानमंत्री आवास बनवाने के नाम पर उन्हें झांसा देता रहा। उसके बाद 9 फरवरी से लेकर 26 मई 2023 के बीच लगभग 8 किस्तों के जरिए अनुदान की पूरी रकम निकासी कर हड़प लिया।

जब इसकी जानकारी पीड़िता को हुई तो वह अपनी बेटी के साथ प्रधान पति से पूछताछ करने पहुंची। पूछताछ के दौरान प्रधान पति आक्रोशित हो गए, और अपनी बेटे के साथ मां बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी तथा धमकी देते हुए प्रधान पति वहां से महिला को खदेड़ दिया साथ ही प्रधान पति ने कहा अब तुम्हारा पैसा नहीं मिल पाएगा। जिसकी सूचना महिला ने तत्काल पुलिस को दी थी, लेकिन प्रधान पति के राजनीतिक पैठ के चलते पुलिस ने चुप्पी साध ली थी। 10 सितंबर को न्यायालय में वाद दाखिल कर गुहार लगाई थी।

इस संबंध में निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कनौजिया ने बताया कि मामले में आरोपी प्रधान पति और बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

 

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.