भारत ने चीन को हराकर पांचवीं बार जीता एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब, जुगराज ने दागा निर्णायक गोल.रच दिया इतिहास

Voice Of News 24 

17 Sep 2024 23:42 PM

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम ने चीन खिलाड़ी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम ने चीन खिलाड़ी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत के लिए जुगराज ने चौथे क्वार्टर में निर्णायक गोल दागा जिससे भारतीय टीम पांचवीं बार इस टूर्नामेंट की विजेता बनने में सफल रही।

भारतीय हॉकी टीम के सुनहरे दिन चल रहे है। भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब पांचवीं बार अपने नाम कर लिया है। भारत और चीन के बीच शुरुआती तीन क्वार्टर तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर चल रहा था, लेकिन चौथे क्वार्टर में जुगराज ने मैदानी गोल दागकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इस तरह भारतीय टीम बढ़त लेने में सफल रही। इसके बाद भले ही हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम अन्य गोल नहीं कर सकी, लेकिन उसने चीन को बराबरी का गोल दागने का कोई मौका नहीं दिया।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.