बागपत
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने छात्र सुरक्षा के मद्देनजर जारी किया आदेश; नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में पिछले दो दिनों से जारी लगातार मूसलाधार बारिश और इसके चलते उत्पन्न हुए भारी जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सेहत को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कल यानी शुक्रवार (10 जुलाई 2026) को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी शिक्षण संस्थानों को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
शासनिक आदेश के अनुसार, जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त परिषदीय, शासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी और कॉर्पोरेट विद्यालय (कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक) 10 जुलाई को पूरी तरह से बंद रहेंगे। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई सहित जिले में संचालित सभी शिक्षा बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से प्रभावी होगा। फिलहाल यह अवकाश केवल एक दिन के लिए है, मौसम के आगामी मिजाज और स्थिति की समीक्षा करने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ बुधवार को सिसवा विधानसभा के तहसील निचलौल सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। pic.twitter.com/BqDFpiDB03
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026












