महराजगंज : फर्जी खाकीधारी दरोगा लोगों को करता था गुमराह, जनता ने खोल दिया पोल

Voice Of News 24 

17 Sep 2024 23:09 PM

फरेंदा (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के फरेंदा में फर्जी दरोगा कर रहा था असली पुलिसवालों के साथ-साथ जनता को भी गुमराह, फिर बाद में जनता भी उसी के भाषा में सिखाया सबक, किया पुलिस के हवाले। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की पुलिस लगातार चर्चा में बनी रहती है, चाहें कार्यवाही के संबंध में हो या यू.पी.पी. पेपर लीक अथवा फर्जीवाड़े के मामले में। दरअसल हुआ कुछ यूं कि आज मंगलवार को महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे के धानी ढाला पर एक फर्जी दरोगा का लोगों ने भंडाफोड़ किया है। फर्जी दरोगा वर्दी की धौंस दिखाकर टैंपो चालकों और अन्य सवारी वाहनों से जबरन वसूली कर रहा था। इसी बीच आज जनता को संदेह हुआ तो उन्होंने उसे दबोच लिया, और देखते-ही-देखते वहां बड़ी तादाद में लोगो का हूजूम उमड़ पड़ा। बताया जा रहा है कि जनता ने इस फर्जी दरोगा को पकड़ने के बाद सबक सिखाने के साथ-साथ पिटाई भी कर दी। उसका फर्जी होने का सबूत वाला वीडियो भी बना लिया। जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फर्जी दरोगा को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस की पूछताछ में फर्जी दरोगा की पहचान विनोद यादव के रूप में की गई है। जो पन्नेपुर, जिला गोरखपुर का निवासी बताया जा है। वह खुद को फायरमैन बता रहा था है । पूछताछ में गिरफ्तार फर्जी दरोगा ने पुलिस को अपना मोबाइल नंबर बताया। जिस पर फोन करने पर पता चला कि यह नंबर इसकी पत्नी अनुसुईया का है। फिलहाल फर्जी दरोगा अब न्यायिक हिरासत में हैं, जिससे पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है।

 

Maharajganj News