सिद्धार्थनगर : जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में गंदगी लोगों के लिए बना मुसीबत, स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा प्रभाव – ग्रामीण

Voice Of  News 24

11 Sep 2024 23:13 PM

जोगिया (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया ब्लॉक में गंदगी के बीच से होकर किस तरह लोग जाते हैं? अपने आशियानों में। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


भारत के प्रधानमंत्री एक तरफ स्वच्छता अभियान का आह्वान करते हुए कहते हैं कि अब प्रत्येक गलियों और मोहल्लों में गंदगी दूर दूर तक नजर नहीं आयेगी, इसके लिए “एक कदम स्वच्छता की ओर” जैसे नारे के साथ दावा किया था, लेकिन इस दावे का असर सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया ब्लॉक में कुछ उल्टा ही दिख रहा है।

 

दूर-दूर तक गंदगी नहीं होने का प्रधानमंत्री किए थे आह्वान लेकिन, जोगिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत हडकौली टोला नौडिहवा में दूर-दूर तक दिख रही है गंदगी। गांव के नाले कचरे की अंबार में विलीन हो गए हैं, और नाले का पानी अब सड़कों पर बहने के लिए अग्रसर हो रहा है। ग्रामीणों ने वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को बताया कि इसकी शिकायत हम लोग ब्लॉक पर संबंधित अधिकारी से किए हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने और जमीनी हकीकत जानने को तैयार नहीं हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि इस कचरे के अंबार में हम लोगों को जीवन यापन करने पर संबंधित अधिकारी एवं जिम्मेदार मजबूर कर रखें है, जिससे हमारे परिवार के स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ता है।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.