महराजगंज : संदिग्ध कारण वस गांव के नहर में मिला व्यक्ति का शव, दहशत का है माहौल

Voicre Of News 24

10 Sep 2024 23:17 PM

पनियरा (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के पनियरा थाना अंतर्गत क्षेत्र में गांव के नहर में 46 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज में घर से मजदूरी करने निकले व्यक्ति का नगर पंचायत पनियरा स्थित नहर चौराहे से धंगरहवा की ओर जा रही माइनर नहर में शव मिला है। नहर में शव मिलने की सूचना पर मौके पर आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों द्वारा शव की पहचान रजौड़ा खुर्द के तेलिया टोला निवासी 46 वर्षीय उमेश पुत्र वसंत के रूप में किया गया है। परिजनों का कहना है कि वह आज मंगलवार सुबह घर से पनियरा में मजदूरी करने के लिए निकले थे, जो नहर के रास्ते पनियरा आ रहे थे। बाद में उसका शव नहर में पटरी के किनारे पर मिला है। मृतक व्यक्ति के याद में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मिली जानकारी अनुसार मृतक के तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। सिर्फ एक बड़ी बेटी की शादी हुई है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने जानकारी दिया कि मृतक को झटका आता था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.