Voice Of News 24
10 Sep 2024 16:54 PM
बरगदवां (महराजगंज)
महराजगंज जिले के बरगदवां थाना अंतर्गत क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक के साथ दो चोर को किया गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मंगलवार को महराजगंज जिले में बरगदवा पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर अंतरजनपदीय अभियुक्त को किया गिरफ्तार। चोरों के पास से बरामद की गई बाइक नेपाल बेचने के फिराक में थे ।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार बरगदवा पुलिस ने बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेपाल-भारत सीमा के एसएसबी रोड पर चोरी की तीन बाइक के साथ दो शातिर अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में दोनो शातिर चोरों ने बताया कि चोरी की बाइक नेपाल ले जाने के फिराक में थे जिसको नेपाल में फर्जी कागज बनवाकर इस चोरी के बाइक को मोटी रकम में बेचते।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पकड़े गए दोनो शातिर चोर गोरखपुर और सिद्धार्थनगर जिले के हैं और उनके ऊपर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज है। दोनों शातिर चोर महराजगंज समेत आसपास के जिलों से गाड़ी चोरी कर नेपाल भेजा करते थे। चोरों के खिलाफ़ अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा टोंगरी में आज मंगलवार की रात कूड़े की ढेर में कई टन लेहसुन मिलने से टूट पड़े क्षेत्रीय लोग, मच गया हलचल, अंदाजा लगाया जा रहा है कि लेहसुन तस्करी के लिए छुपा रखे थे तस्कर। देखिए विडियो@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/s5PxiH1ogQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2024























