महराजगंज : बागापार में पथिकों का हाल-बेहाल, जर्जर सड़क पर मजबून करते हैं यात्रा

Voice Of News 24 

29 Aug 2024 23:33 PM

बागापार (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के सदर ब्लाक अंतर्गत जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायत की सड़क को लेकर ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या। सड़कों पर जगह-जगह दिखते हैं गड्ढे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायत बागापार में जर्जर सड़क पर राहगीर चलने को मजबूर हैं। जगह-जगह सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे होने से वाहन चलाने वाले लोगों को तरह-तरह की मुसीबतों का करना पड़ता है सामना।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को स्थानीय निवासी लोगों ने बताया कि इस सड़क पर दर्जनों गांव के लोग यात्रा करते हैं, और सड़क की हालत जर्जर होने के कारण उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यही सड़क जिला मुख्यालय तक भी जातीं हैं,जिसकी दूरी बागापार से करीब 9 किलोमीटर है, फिर भी जिम्मेदारो को कोई फर्क नहीं पड़ता है। अन्य ग्रामीणो ने संवाददाता को बताया कि इस रास्ते से होकर हजारों की संख्या में बच्चे अपने विद्यालय जातें हैं, जिनके लिए यह सड़क एक बांधा उत्पन्न करतीं हैं। सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण स्कूली बच्चों को विद्यालय पहुंचने में विलंब हो जाता है। इस प्रकार से यह सड़क बच्चों के लिए शिक्षण कार्य में बांधा उत्पन्न करतीं हैं।
स्थानीय ग्रामीण शैलेन्द्र, रामहरख, जितेन्द्र, शीतल, राजू समेत गांव के अन्य लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग को सामने रखा है।

 


Maharajganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.