महराजगंज : मंगलवार की देर शाम रोहिणी नदी में छलांग लगाई महिला का आज नदी में उतराता मिला शव

Voice Of News 24 

29 Aug 2024 22:59 PM

चौक (महाराजगंज) :

महराजगंज जनपद के थाना चौक अंतर्गत क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध अवस्था में रोहिणी नदी में छलांग लगा दी थी,और लापता हो गई थी। बुधवार की सुबह रेस्क्यू टीम जांच पड़ताल करने में जुट गई थी। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आखिर महिला का शव नदी में ही उतराता मिला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा केवलापुर खुर्द गांव के पास मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात महिला ने रोहिणी नदी में छलांग लगा दी थी। मिली जानकारी अनुसार महिला मानसिक रूप से ठीक नहीं दिख रही थी। आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने महिला की काफी खोजबीन की लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया था।

बाद में महिला की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।
एनडीआरएफ टीम वहां पहुंचकर महिला के जांच-पड़ताल में लगातार घंटों तक जुटी रही लेकिन महिला का सुराग नहीं मिला सका। अंत में एनडीआरएफ टीम खाली हाथ वापस लौट गईं, लेकिन आज गुरूवार को वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार उसी नदी में महिला का शव उतराता हुआ मिला है। यह सूचना ग्रामीणों तक जैसे ही पहुंचीं तो उनका घटनास्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, और मौके पर ही स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.