Voice Of News 24
23 Aug 2024 23:29 PM
महराजगंज
महाराजगंज जनपद में एंटी करप्शन टीम ने नौतनवां तहसील में तैनात लेखपाल को घूस लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ कोल्हुई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी लेखपाल किसान से पैमाइश के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार नौतनवां तहसील के लेखपाल अनिल पासवान ने रतनपुर के निवासी राम आशीष गिरी की जमीन की पैमाइश की थी। पैमाइश के दौरान लेखपाल ने राम आशीष को बताया कि उनकी जमीन सड़क में आ रही है और यदि वह चाहते हैं कि उनका मकान न गिरे, तो उन्हें 20 हजार रुपये घूस देनी होगी। राम आशीष इस धमकी से बेहद डर गए और उन्होंने लेखपाल को पैसे देने का निर्णय लिया, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एंटी करप्शन टीम से संपर्क साधा।
एंटी करप्शन टीम ने राम आशीष की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की योजना बनाई। आज शुक्रवार को तहसील गेट के पास चाय की दुकान पर जैसे ही राम आशीष ने लेखपाल अनिल पासवान को पैसे दिए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। लेखपाल ने जैसे ही पैसे अपनी जेब में डाले, टीम ने उसे धर दबोचा। एंटी करप्शन टीम ने इस मामले की प्राथमिकी कोल्हुई थाने में दर्ज कराई है और आरोपी लेखपाल को अपने साथ ले गई है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा पुलिस महकमे में एक बार फिर चलाया गया तबादला एक्सप्रेसhttps://t.co/fIAFAkCMtN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 23, 2024


















