महराजगंज : नहर में कूदे ग्राम सभा सेमरा निवासी युवक का तीन दिन बाद नहर में उतराता मिला शव

Voice Of News 24 

23 Aug 2024 22:18 PM

सिंदुरिया (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के सिंदूरिया थाना क्षेत्रांतर्गत तीन दिन पूर्व देवरिया शाखा गंडक नहर में कूदे युवक का शव आज शुक्रवार को उतराता मिला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सेमरा निवासी युवक धुव्र (30) पुत्र रामउत्तम गुप्ता का शव शुक्रवार को मोतीपुर फाटक के पास नहर में उतराता हुआ मिला। स्थानीय पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर जांच पड़ताल में जुट गई।

घटनाक्रम की क्या है? पूरी कहानी

दरअसल सेमरा निवासी धुव्र गुप्ता विगत मंगलवार को हड़खोड़ा व जगदौर गांव स्थित देवरिया शाखा नहर पर मोटरसाइकिल खड़ा करके संदिग्ध कारणों वस नहर में कूद गया था। और संदेह के आधार पर परिजनो ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने दो दिनों तक नहर में धुव्र का काफ़ी खोजबीन किया लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह मोतीपुर गांव के कुछ युवक नहर की तरफ टहलने गए थे। तभी लोगों की नजर नहर में उतराते हुए एक शव पर पड़ी। लोगों के शोर मचाने पर आसपास गांव के सैकड़ों लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना सिंदुरिया पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि हम लोग चार भाई हैं। इसमें हम सभी भाइयों में ध्रुव गुप्ता सबसे छोटा था। उसका ससुराल बिशनपुरां और उनके पत्नी का नाम इन्दु है। उनके तीन बच्चे हैं।जिसमें एक बच्ची जो सबसे बड़ी और दो लड़के है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.