महराजगंज : धानी बाजार में रात के अंधेरे में चोरों ने मचाया तबाही भारी मात्रा में कोटे की दुकान से अनाजों पर हाथ किया साफ

Voice of News 24

23 Aug 2024 05:23PM

धानी बाजार (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना अंतर्गत क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद का देखने को मिला साक्षात प्रमाण। सीसीटीवी कैमरे के बावजूद भी चोरों को तनिक भी नहीं पड़ा फ़र्क, कोटे की दुकान से उडा दिए भारी मात्रा में चावल और गेहूं की बोरियां। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार में चोरों के मनसूबे सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। लगातार धानी बाजार क्षेत्र में ही चोरों के तबाही का सिलसिला जारी है। जिसकी मात दुकानदार से लेकर स्थानीय घर के लोग तथा कोटेदार भी झेलते नजर आ रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि चोरी हुए स्थानो पर सीसीटीवी कैमरे के लगे होने के बावजूद भी चोरों का खुलासा करने में पुलिस कहीं न कहीं असफल दिखाई पड़ रही है।

 

दरअसल बीती गुरुवार की रात में धानी बाजार का एक कोटेदार अपने कोटे की दुकान में ताला बंद करके घर चला गया, और देर रात बाद उसी दुकान में चोरों ने योजना बनाकर उस दुकान का ताला किसी धारदार हथियार से काटकर अंदर घुस गए और लूट-पाट मचाना शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान किसी को कानों-कान भनक तक भी नहीं लगी। *वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24* संवाददाता अनुसार रात के अंधेरे में ही चोरों ने कुल 92 बोरियों को हथिया लिया। जिसमें से 60 बोरी गेहूं और 32 बोरी चावल चोरों द्वारा चोरी करने का कोटेदार द्वारा आरोप लगाया गया है।

कोटेदार ने संवाददाता को बताया कि इस समय राशन कार्ड धारको का केवाइसी का कार्य चल रहा है, और सुबह जब केवाइसी करने के लिए कर्मचारी आया तो देखा ताला किसी धारदार हथियार से काटा हुआ है तथा अनाज इधर-उधर बिखरे हुए हैं। और उसके द्वारा हमें सूचना दी गई, तो मौके पर हम लोगों के साथ मिलकर राशन की दुकान के अंदर गए और उपरोक्त दर्शाएं गई बोरियां वहां से गायब थी। जिसकी सूचना उसके द्वारा हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई और बृजमनगंज थाने पर तहरीर भी दी गई।

 

इस घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा तो किया ही है, उसके साथ-साथ चोरों ने पुलिस को चुनौती भी दिया है। अब देखना यह बाकी है कि, पुलिस उन चोरों का कब-तक पर्दाफाश कर पाती है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.